शार्ट सर्किट से जूते-चप्पल की दुकान में आग लग गई। आस पास के लोगों ने धुआं उठता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो गया था।
क्षेत्र के गांव अटारी मुरीदपुर निवासी सुमित की खाद गुर्जर चौराहा पर शिव इंटर कॉलेज के निकट जूते चप्पल की दुकान है। जिसमें बृहस्पतिवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी किंटी वर्मा ने बताया कि रात उनको सूचना मिली कि शिव इंटर कॉलेज के निकट सुमित की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग रही है। सूचना पाकर वह दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो गया था। लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। सीएफओ ने बताया कि उनको यह नहीं बताया गया कि आग लगने से कितना नुकसान हुआ है।