फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! आदमपुर क्षेत्र में फेरी लगाने वाले ठग सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। सावधान, आदमपुर थाना क्षेत्र में ठग सक्रिय हो गए हैं। अगर आपके घर पहुंचकर कोई सामान खरीदने के लिए उकसाता है तो उस पर कतई विश्वास न करें। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। ऐसी ही एक घटना ढबारसी पुलिस चौकी से मात्र डेढ़ सौ मीटर दूर घटी। तीन ठग महिला को बरगला कर दस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर ढबारसी को मोहल्ला सैफियान में फेरी लगाने वाले तीन लोग पहुंचे। जो क्राकरी का सामान और चप्पल बेचते फिर रहे थे। सबसे पहले दो लोग क्राकरी का सामान बेचने के लिए फिरासत खां के घर में जा घुसे। यहां उनकी पत्नी मुनजरीन थी। लिहाजा उनसे सामान खरीदने को कहा। तभी चप्पल बेचने वाला तीसरा ठग भी वहां पहुंच गया। महिला के बार-बार मना करने के बाद भी ठगों ने महिला को बरगला लिया। महिला ने उस सामान का पांच हजार पांच सौ रुपये में सौदा कर लिया। महिला पैसे लेने के लिए कमरे में गई और रुपयों की गिनती करने लगी। तभी एक ठग कमरे में महिला के पास पहुंचा और रुपये गिनने के बहाने दस हजार रुपये छीनकर भाग गया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले तीनों ठग फरार हो गए। जिस सामान को ठग छोड़कर गए हैं वह मात्र दो हजार रुपये का बताया जा रहा है। घटना के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। चौकी प्रभारी ढबारसी संत कुमार ने कहा कि ठगी का मामला सामने आया है। जिन लोगों ने ठगी की है उनकी तलाश की जा रही है। वहीं भविष्य में भी ऐसे लोगों को निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें