फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला के पतेईएमन में ढाई लाख की लूट, जाग होने पर गृहस्वामी के पुत्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के खादर में स्थित गांव पतेईएमन में दीवार फांदकर घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने घर में रखी एक लाख 90 हजार की नकदी समेत ढाई लाख का सामान समेत लिया। आहट होने पर बरामदे में सो रहे गृहस्वामी के पुत्र की आंख खुल गई। उसने बदमाशों को ललकारा तो आरोप है कि उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा। हाथ में डंडे से भी प्रहार किए। बदमाश जाते हुए घर के दरवाजे बंद कर गए। शोर होने पर आसपड़ोस के ग्रामीणों ने दरवाजे खोलकर उन्हें बाहर निकाला। सूचना मिलने पर रात में ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खादर में थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित गांव पतेईएमन में देवेंद्र सिंह पुत्र फूल सिंह का मकान है। गुरुवार की रात को वह अपनी पत्नी संजय देवी, पुत्र हनी कुमार, सनी कुमार और पुत्री करिश्मा के साथ बरामदे में सोए हुए थे। परिवार के अधिकांश सदस्य आगे वाले हिस्से में सो रहे थे जबकि पुत्र हनी कुमार पीछे वाले कमरे के बाहर सो रहा था। बताते हैं कि रात लगभग दो बजे आहट होने पर हनी की आंख खुल गई। हनी के मुताबिक मुंह पर अंगोछा बांधे तीन नकाबपोश आंगन से दीवार की ओर जा रहे थे। उसने ललकारा तो उनमें से दो ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। एक बदमाश ने डंडा भी उसके हाथ में मार दिया। हनी ने वहीं रखी प्लास्टिक की कुर्सी भी एक बदमाश के ऊपर फेंककर मारी। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। आगे के हिस्से में सो रहे देवेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों ने दरवाजा रस्सी से बंद कर दिया था। शोर होने पर गांव में जाग हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही आ पहुंची। गृहस्वामी के मुताबिक बदमाश पेड़ बेचकर रखे एक लाख 90 हजार रुपये के अलावा जेवर और कपड़ों समेत समेत लगभग ढाई लाख का सामान ले गए। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
पतेवा के दो घरों में नकदी समेत पांच लाख की चोरी
बछरायूं। थाना क्षेत्र के बार्डर पर खादर में गजरौला थाने की सीमा से सटे गांव पतेवा में चोरों ने दो घरों से डेढ़ लाख की नकदी समेत लगभग पांच लाख का सामान समेट लिया। गांव निवासी राजपाल सिंह पुत्र शीशराम के घर में घुसे बदमाशों ने 15 हजार की नकदी समेत लगभग पौने दो लाख का सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामी के पुत्र अनुज ने बताया कि वह अपनी पत्नी ज्योति के साथ बाहर आंगन में सो रहा था। रात में पानी पीने के लिए उठा तो देखा कि कमरा खुला पड़ा था और वहां रखा सामान बिखरा हुआ था। अनुज के मुताबिक चोर लगभग पौने दो लाख का सामान ले गए। इसी गांव में रहने वाली उदय पुत्र रूपचंद के घर में भी चोरों ने धावा बोला। उदय के मुताबिक वह अपनी पत्नी शशि, पुत्र प्रयांशी, पुत्र प्रशांत और विशांत के साथ बाहर आंगन में सो रहे थे। रात में किसी समय घर में घुसे बदमाश भीतर रखी एक लाख 20 हजार की नकदी समेत लगभग पांच लाख रुपये के जेवर आदि समेटकर ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक घटनाओं की तहरीर थाने में दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें