हसनपुर कोतवाली में लॉक डाउन का उल्लंघन के आरोपी।
- फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। लॉकडाउन का उल्लंघन कर बिना मास्क लगाए सड़कों पर घूमने वाले करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं लॉकडाउन में मारपीट के दो मामलों में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बुधवार की रात को अमरोहा और जोया में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी को लेकर लॉकडाउन का पालन करने के लिए सख्ती की जा रही है। बिना मास्क घर से बाहर बेवजह निकले लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन की कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि लॉक डाउन के उल्लंघन में आफताब निवासी सिहाली जागीर, कमल सिंह निवासी डगरपुुरी, रमेशचंद निवासी गंगाचोली, प्रमोद कुमार निवासी बाइखेड़ा, आदिल निवासी मोहम्मद बंगला नगर अमरोहा, मोहम्मद नबी निवासी मोहल्ला बंगला नगर अमरोहा, सलीम निवासी मोहल्ला चकली अमरोहा, लोकेश निवासी रहरा रोड, कमाल निवासी कंकरवाला कुआं, संस्कार निवासी मोहल्ला होली चौक, अंकित अग्रवाल निवासी कोर्ट पूर्वी, संदीप निवासी अंबेडकर चौक, गगन वर्मा मोहल्ला कायस्थान, फैजान निवासी आखून चौक, दानिश मोहल्ला कोर्ट गढ़ी, दीपक निवासी अहरौला, आमिर निवासी कायस्थान, अनस निवासी हिरनवाला, गुलजार निवासी कनेटा को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा प्रमोद रझेड़ा, रिजवान भामला बिलारी, राहुल रझेड़ा, तेजपाल निवासी सहेलिया का अन्य मामले में चालान किया गया है।