फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियायत की उम्मीद खत्म, प्रशासन सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रेड जोन मिलने के बाद जनपद वासियों के लिए रियायत उम्मीद खत्म हो गई है। अब पुलिस प्रशासन और अधिक सख्ती बरतने की तैयारी में हैं। लॉकडाउन के नियम कायदों को टूटने नहीं देगा। पहले की तरफ केवल जरूरी सामानों की होम डिलीवरी होगी। अफसरों ने अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्ती बरती जानी जरूरी है। किसी को भी खुले घूमने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिले में कुल 737 सैंपल किए जा चुके हैं। इसमें से 570 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। 80 सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को आई, जिसमें दो नए मामले आए। अब 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 11 लोग ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। ऐसे हालातों में सरकार ने जनपदों को तीन जोन में बांटा है। अधिक कोरोना पॉजिटिव केस होने के चलते अमरोहा को रेड जोन मिला है। उधर केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की मियाद दो हफ्ते और बढ़ा दी है। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला प्रशासन की मंशा है कि किसी तरह जिले को ग्रीन जोन में लाया जाए। खास बात यह है कि कोरोना वायरस की कोई दवा नहीं है। इस लिए इस सोशल डिस्टेंस और घरों में रहने की हराया जा सकता है। इस लिए लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जनपद वासियों को रियायत नहीं मिलेगी है। लॉकडाउन के पिछले दिनों की तरह अगले दो हफ्ते और गुजारने पड़ेंगे। हॉटस्पॉट के बाहर क्षेत्रों वाली किराना, डेयरी और मेडिकल स्टॉर निर्धारित समय तक खुलते रहेंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन की तरफ से खाने-पीने के सामनों की होम डिलीवरी होती रहेगी।
अमरोहा रेड जोन में है। इस लिए लॉकडाउन पर कोई छूट नहीं दी जा सकती है। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुल सकेंगी। लोगों के सड़कों पर घूमने की इजाजत नहीं है। फिलहॉल सभी सीओ और थानाध्यक्षों को लॉकडाउन का पालन गंभीरता के साथ कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ विपिन ताडा, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें