फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यही रही रफ्तार तो अमरोहा वालों को जांच में लगेंगे 398 साल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए सैंपल कलेक्शन की रफ्तार सुस्त है जबकि अमरोहा में लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले 51 दिनों में 764 सैंपलों की जांच में 27 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं जिले की कुल अनुमानित आबादी 21,51,730 है। अगर सैंपल लेने की गति यही रही तो सभी अमरोहा वासियों को जांच कराने के लिए 398 साल तक इंतजार करना पड़ेगा। जिले की हर शख्स की जांच 25 वीं सदी में वर्ष 2418 तक ही पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन चल रहा है। जिले में कोरोना आशंकित और संक्रमित मरीजों का मिलना भी जारी है। जिले में सबसे पहला कोरोना आशंकित मरीज 13 मार्च को मिला। सऊदी अरब से लौटे युवक को सांस लेेने और बुखार की शिकायत थी। हालांकि युवक की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव रही। इसके बाद जिले में आशंकित मरीजों के सैंपल लेने का सिलसिला शुरू हो गया। 13 मार्च से 02 मई तक पिछले 51 दिनों में जनपद में 764 सैंपल लिए जा चुके हैं। इस हिसाब से रेड जोन जिले में अभी तक औसतन रोजाना चौदह सैंपल लिए गए हैं। यदि जिले की सारी का सैंपल लेना हो और सैंपल कलेक्शन की रफ्तार यदि यही रही तो अमरोहा वासियों की कोरोना जांच में 398 साल लग जाएंगे। यानी अमरोहा के बाशिंदों की जांच वर्ष 2418 तक पूरी हो सकेगी। फिलहाल 764 में से 650 की रिपोर्ट आ चुकी है। 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अच्छी बात यह है कि इनमें से 12 लोग ठीक हो चुके है।
एक नजर आंकड़ों पर
- कुल आबादी- 21,51,730
- कुल सैंपल-764
- कुल पॉजिटिव-29
- कुल ठीक हुए मरीज-12
- रिपोर्ट आई- 650
- रिपोर्ट का इंतजार -114
- भारत सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक आशंकित मरीजों का सैंपल लिया जा रहा है। इसमें सबसे पहले सिमटम वाले मरीजों को रखा गया है। इसके बाद पॉजिटिव मरीज के क्लोज कांटेक्ट और फिर केस हिस्ट्री के हिसाब से सैंपल कराए जा रहे है। सैंपल की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। - उमेश मिश्र, डीएम
विज्ञापन

जांच के लिए सैंपल भेज रहे इधर से उधर
अमरोहा। जिले से भेजे जाने वाले सैंपल जांच के लिए इधर उधर भेजे जा रहे हैं। अभी तक अमरोहा के लिए कोई स्थाई सेंटर नहीं बन सका है, जहां अमरोहा के सैंपल की जांच की जाए। कभी अलीगढ़ तो कभी मेरठ या फिर बरेली-लखनऊ यहां के सैंपल जांच के लिए भेज जा रहे हैं। जहां भी अधिक लोड होता है, वहां का सेंटर सैंपल लेने से मना कर देता है।
तीन हजार की आबादी पर एक जांच
अमरोहा। जिले की 21,51,730 की आबादी में महज 764 सैंपल किए गए हैं। इसमें अभी तक 29 संक्रमित मिले हैं। फिलहाल अनुमानित आबादी के हिसाब से करीब तीन हजार की आबादी पर एक सैंपल हो रहा है। ऐसे हालात में शहर से लेकर गांव तक कोरोना की वास्तविक स्थिति का पता नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि जिम्मेदार दूसरे जिलों की तुलना में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने पर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। लेकिन जिस तरह से इस बीमारी का स्वरूप बदल रहा है, आने वाले दिनों में मुश्किल खड़ी हो सकती है। इसकी वजह साफ है, जिले में अभी तक मिले 29 पॉजिटिव मरीजों में से सिर्फ एक मरीज में कोरोना के सिमटम दिखे थे। बाकी 28 कोरोना संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें