फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बंद मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मोहल्ला विवेकानंद नगर में चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये की नकदी समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार दोपहर बाद मकान पर पहुंचने पर हुई। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला विवेकानंद नगर में चौधरी कमल सिंह का मकान है। मकान में किराएदार रहते हैं और दिन के समय ही वहां आते-जाते हैं। तीन दिन पहले किराएदार भी मकान से चले गए थे। इसके बाद मकान पर ताला लगा हुआ था। बुधवार दोपहर बाद कमल सिंह मकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें