फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बैंकों पर लटके ताले, एटीएम हुए खाली

Fri, 01 Jun 2018 01:08 AM IST
ब्यूरो  अमर उजाला/अमरोहा  
विज्ञापन
गजरौला में बंद पड़ा सिंडिकेट बैंक का एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को भी बैंक कर्मचारियों ने शाखाओं पर कामकाज ठप कर तालाबंदी की। निजी बैंक यूनियन के साथ         आने से भी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहीं। बैंकों पर लेनदेन न होने से लोगों को परेशानी   उठानी पड़ी। लेन-देन के लिए ग्राहक भटकते फिरते नजर आए। वहीं शहर के एटीएम कैशलेस    होने से ग्राहकों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

बैंक कर्मियों के वेतन में की गई दो फीसदी की बढ़ोत्तरी को नाकाफी बताते हुए यूनाइडेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान वेतन में 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी की मांग करते हुए बैंकों पर कामकाज ठप करने की चेतावनी दी। इसके चलते बैंकों पर ताले लटके रहे। 
दूरदराज के क्षेत्रों से बैंकों पर आए लोगों को मायूस होकर घरों को लौट जाना पड़ा। क्योंकि उन्हें हड़ताल की जानकारी नहीं थी। इससे इतर कुछ लोग एटीएम पर पहुंचे। लेकिन वहां भी कैश न होने से जरूरी कामों से रुपये निकालने आए  लोगों को भारी मायूसी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

गुरुवार को एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनाइटेड बैंक, सिंडीकेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक, आइडीबीआई, ओरिएंटल बैंक सहित कई बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें