फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक लॉकडाउन: बाजार बंद, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
अमरोह में शनिवार को लॉकडाउन के चलते बंद पड़ी दुकाने। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें बंद रहीं। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की। बेवजह सड़कों पर निकले लोगों पर कार्रवाई की गई। दुकान खोलने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। वाहन चालकों से घर से निकलने का कारण पूछाकर आगे भेजा गया। जबकि बिना मास्क घूमते मिले कई लोगों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन प्रस्तावित है। सप्ताह में सामान्य दिनों की तरह बाजार खुल रहे हैं। अफसरों ने अधीनस्थों को सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोई भी कोताही नहीं बरतने की नसीहत दी गई है। पुलिस प्रशासन की सख्ती का असर शनिवार को दिखाई दिया। बाजार बंद रहे, सड़कों पर सन्नटा पसरा रहा। केवल मेडिकल और जरूरी सामानों की दुकान खुल सकीं। जरूरतमंदों को उपयोगी वस्तुएं मिलीं। शहर के सभी प्वाइंट पर पुलिस मुस्तैद रही। मोहल्ला कोट, दानिशमंदान, मोहल्ला नल, मंडी चौब, बड़ा बाजार, मुख्य बाजार सहित तमाम गली-मोहल्लों में बैरिकेडिंग लगी रही। बेवजह सड़कों पर निकले लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की। एसडीएम शशांक चौधरी और इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह फोर्स के साथ गश्त करते दिखे। प्रतिबंध के बाद भी दुकान खोलने और बिना मास्क घूमने वालों पर 14 हजार का जुर्माना ठोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें