फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शराब सेल्समैन पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Thu, 12 Mar 2026 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। देशी शराब का ठेका बंद करके घर जा रहे शराब सेल्समैन पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिकी उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी विवेक गुप्ता ने बताया कि गांव करनखाल में उनका देशी शराब का ठेका है। जिस पर हसनपुर निवासी भरत कुमार सेल्समैन के रूप में कार्य करते हैं। रोजाना की तरह भरत कुमार मंगलवार की रात करीब दस बजे शराब का ठेका बंद करके वापस हसनपुर लौट रहे थे। रास्ते में ही बाइक सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली गलोज शुरू कर दी। विरोध करने पर भरत पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन एवं अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। मेरठ में उपचार चल रहा है। हालत नाजुक बताई जा रही है। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि घटना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें