फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के मीटरों में गड़बड़ी रोकने को गरजी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत में बिजली के मीटरों और बिलों में गड़बड़ी रोकने के साथ किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। किसानों के बीच आए अधिशासी अभियंता हरीश चौधरी ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार को मोहल्ला फाजलपुर में एक्सईएन दफ्तर के बाहर आयोजित भाकियू (अराजनैतिक) की पंचायत में ब्लाक प्रभारी गिरिराज सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याएं जस की तस हैं। इनका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। अधिकारी किसानों की ओर से मुंह फेरकर बैठ गए हैं। ऐसे में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक सभी किसानों को गन्ने की पर्चियां तक नहीं दी गई हैं। गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी दौरान पदाधिकारियों ने दफ्तर में मौजूद एक्सईएन हरीश चौधरी को भी अपने बीच बुला लिया। उनके समक्ष बिजली विभाग से संबंधित समस्याएं रखीं। कहा कि विभागीय कर्मचारी किसानों का शोषण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बिजली के मीटर के साथ ही बिलों में भी गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने मुरीदपुर-अटारी बिजलीघर में लगे ट्रांसफार्मर के केबल को ठीक कराने की मांग भी की। वक्ताओं ने सिंचाई के लिए दिन के शेड्यूल में सप्लाई देने की मांग की। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, अमीपाल सिंह, सतपाल सिंह, देवराज सिंह, इरफान चौधरी. सु नील पूनिया, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें