फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान-बारिश से प्रभावित रहा जनजीवन

Sun, 03 Jun 2018 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  
विज्ञापन
तेज आंधी में हाशमी नगर में बिजली के तोरों पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंधी बारिश अपने साथ आफत लेकर आई। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कों पर पेड़ टूटकर गिरने से कई स्थानों पर रास्ते बंद रहे। वहीं रातभर जिलेभर के गांव और शहर अंधेरे में डूबे रहे। अमरोहा में पानी आपूर्ति गड़बड़ा गई। रेलवे के संचालन पर भी आंधी का असर पड़ा। अलग अलग जगहों पर दर्जनों लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम अचानक तेज हवाएं आंधी में बदल गई। आंधी के साथ साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। कांकाठेर में रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से काफी देर तक रेल संचालन ठप रहा। जिसके चलते दर्जनों गाड़ियों का समय बिगड़ गया और जहां तहां ट्रेनों को रोकना पड़ा। आंधी के साथ ही बिजली गायब हो गई जोकि शनिवार की सुबह तक ही लौट सकी। बिना बिजली के लोग गर्मी में बिलबिला गए। इसके साथ ही अमरोहा में पानी आपूर्ति नहीं हो सकी। दोपहर होने तक किसी तरह पानी आपूर्ति को बहाल किया गया। शहर के साथ ही जिले के सभी गांव में बिजली गुल रही। शनिवार की दोपहर तक कुछ गांव में आपूर्ति बहाल कर ली गई थी, बाकी की लाइनों को ठीक करने का काम चलता । रात को गायब हुई बिजली सुबह आठ बजे लौटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें