फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से कम, पर दोगुनी हुई टीकाकरण की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमिक्रॉन के खतरे को लोग भलीभांति समझ रहे हैं। जिले में टीकाकरण कराने वालों की संख्या पिछले सप्ताह के मुकाबले दोगुनी हो गई है। एक दिन में 12 हजार से 15 हजार डोज लगाई जा रही हैं। हालांकि शासन से निर्धारित 34100 हजार दिया है। इससे साफ है कि लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण आधा ही हो पा रहा है। कोरोना के बचने के लिए सतर्कता बरतने के साथ कोरोना बचाव का टीका लगवाना आवश्यक हैं। इसलिए अधिक से अधिक लोग टीका लगवाएं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के नए वेरिंएट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देकर विदेशों से लोग जिले में लौट रहे हैं। धनौरा में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। हालात ये हैं कि कोरोना का खतरा बरकरार है। लोगों में दहशत भी दिख रही है। पिछले नौ दिन पहले टीकाकरण केवल 5 से 6 हजार डोज तक ही सीमित रह गया था। टीकाकरण पर संविदा कर्मियों की हड़ताल का असर भी पड़ा था। लेकिन अब टीकाकरण कराने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह में 1.33 लाख डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण कैंपों के अलावा मोबाइल टीमों से भी टीकाकरण करा रहा है। टीका लगवाने वालों की शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में भी भीड़ लग रही है। जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर लोग टीकाकरण कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें