हसनपुर। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत कम नहीं हो रही है। बुधवार रात को गांव भैंसरोली व नयागांव के जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुआ देेखा। ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर तेेंदुए की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। क्षेत्र में तेेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग के अफसरों ने जंगल में पिंजड़ा लगा दिया है।
चार दिन पूर्व गांव फूलपुर के जंगल में महिला का शव मिला था। इसे तेंदुए के हमले में मौत होने की बात ग्रामीणों ने स्वीकार की थी। इसके बाद लगातार अलग-अलग गांवों में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीण बहुत डरे हुए हैं। मंगलवार रात को तेंदुआ अब्दुल्ला कालोनी के नजदीक देखा गया था। बुधवार दोपहर को दौलतपुर कला व देरशाम को मंगरौली के जंगल में देखा गया था। रात में भैंसरौली व नयागांव के जंगल में भी तेंदुआ होने का ग्रामीणों ने दावा किया। वन विभाग की टीम लगातार तेेंदुए की तलाश कर रही है। गुरुवार दोपहर को गांव शेखूपुर झकड़ी और पतेई भूड़ के जंगल में भी तेंदुआ जैसा जानवर ग्रामीणों ने देखा। तेंदुआ को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण अकेले खेतों पर नहीं जा रहे हैं। वन दरोगा सुमित कुमार राठी ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुआ तो है। जहां से भी सूचना प्राप्त होती है। वहां टीम जाकर खोजबीन कर रही है। फिलहाल तेंदुआ पकड़ने के लिए फूलपुर के जंगल में पिंजड़ा लगा दिया गया है। इसके अलावा और भी कई प्रकार से तेंदुआ को पकड़ने की योजना बनाई जा रही है।