दढ़ियाल। क्षेत्र के ग्राम भाटी खेड़ा क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। जगनदीप सिंह के अनुसार उनके चाचा मेजर सिंह बृहस्पतिवार को खेत में पानी देने गए थे कि शाम को करीब छह बजे उनके खेत में तेंदुआ दिखाई दिया।
उसके खौफ से मेजर सिंह खेत पर बने कमरे में करीब दो घंटे बंद रहे जब उन्होंने यह घटना गांव में जाकर बताई तो गांव में दहशत का माहौल छा गया। जग दीप सिंह, प्रदीप सिंह हरप्रीत, सोनी, आदि ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है। वन दरोगा कुलवीर सिंह ने बताया कि इसकी सूचना मिली है, जांच की जा रही है। संवाद