फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डिडाैली में स्कूल के पीछे दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। फराशपुरा और हरियाना गांव के बीच मंसूरी पब्लिक स्कूल के पीछे निक्कू के खेत में शनिवार शाम तेंदुआ दिखाई दिया। राहगीरों ने वीडियो बना लिया, जो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले एक महीने में डिडौली क्षेत्र में कई जगह तेंदुआ दिखाई दिया है। 12 अक्तूबर को सहसपुर अलीनगर-मिल्क गौसपुर मार्ग पर तेंदुआ दिखने का वीडियो वायरल हुआ था। इससे पहले बुढ़नपुर-सहसपुर अलीनगर मार्ग और मूंढा इम्मा के जंगल में भी तेंदुआ नजर आया था। 18 अक्तूबर को चुबका गांव में पूरनपुर मार्ग पर दो तेंदुए दिखने की सूचना मिली थी। 20 अक्तूबर को डिडौली गांव के जंगल में एक दंपती ने तेंदुए को गीदड़ के पीछे दौड़ते देखा था।
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी टीम भेजकर जांच कराई गई है। क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें