फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेंदुए दिखने से रेल कर्मचारियों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। रेलवे लाइन पर और रेल परिसर में दिखाई दे रहे तेंदुए से विभाग केे कर्मचारी भयभीत हैं। गश्त करने और मरम्मत कार्य के दौरान दहशत बनी रहती है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) ने वन विभाग से की तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) महेंद्र सिंह ने वन विभाग को पत्र लिखा हैै। पत्र में कहा है कि रेल खंड काफूरपुर से गढ़मुक्तेश्वर तक रेलवे लाइन पर कई बार तेंदुआ टहलता देखा गया। रेल परिसर में भी तेंदुआ दिखाई दिया। पिछले साल 30 दिसंबर को दरियापुर बुजुर्ग गांव के सामनेे तेंदुए की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। रेलवे लाइन और रेल परिसर में तेंदुआ दिखाई देने से रेलवे के कर्मचारी भयभीत हैं। उनको गश्त के दौरान तेंदुए से डर बना रहता हैै, जबकि कर्मचारी रात में भी गश्त करते हैं। इसी तरह मरम्मत कार्य करते समय भी तेंदुए की दहशत रहती है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। जिससे रेलवे के कर्मचारी बेखौफ होकर गश्त और मरम्मत कार्य कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें