फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुस्तफापुर नवादा में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 16 Jul 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। गांव मुस्तफापुर नवादा में सोमवार की रात तेंदुआ दिखाई दिया। युवक ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव में आबादी के करीब तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


रविवार रात क्षेत्र के गांव कमालपुरी गंग नहर पुल के पास तेंदुआ का शावक दिखाई दिया था। पुलिस की गाड़ी पर तैनात चालक परविंदर ने भी शावक को टहलते देखने की बात कही थी। अब सोमवार रात क्षेत्र के गांव मुस्तफापुर नवादा में भी तेंदुआ दिखाई दिया। रात करीब दस बजे गांव निवासी दिव्यांशु चौहान बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के बाहर आबादी के नजदीक बाइक की लाइट में सड़क पर तेंदुआ टहलता दिखाई दिया तो उन्होंने मोबाइल से तेंदुए की फोटो खींच ली। लाइट को देखकर तेंदुआ खेत घुस गया। दिव्यांशु ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने एकत्र होकर तेंदुए को तलाश किया मगर तेंदुए का पता नहीं लगा सका। वन विभाग को सूचना दे दी है। वन विभाग की निष्क्रियता से ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। अब तक वन विभाग तेंदुए को पकड़ने में नाकाम रहा है। बीते दिनों गांव अलीपुर कलां व जाझरू में भी तेंदुआ दिखाई दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें