फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पीठखेड़ा गांव में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रजबपुर और डिडौली क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार की देर शाम फिर पीठखेड़ा गांव में तेंदुआ दिखाई दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण खेतों पर पहुंचे। काफी तलाश करने के बाद भी तेंदुआ हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार की रात तेंदुए ने औरंगाबाद गांव में नीलगाय और दो कुत्तों को मार डाला था। ग्रामीणों में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं। बावजूद इसके वन विभाग के अधिकारी चुप्पी साधकर बैठे हैं।
बृहस्पतिवार की शाम पीठखेड़ा गांव के रहने वाले किसान बॉबी व हर्ष कुमार अपनी बैलगाड़ी से खेत पर जा रहे थे। इस दौरान धर्मवीर सिंह अपनी बाइक से बैलगाड़ी के आगे चल रहे थे। तभी उन्होंने खेत पर जाने वाली चकरोड़ पर तेंदुआ बैठा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। तभी तीनों किसान उल्टे पांव गांव लौट आए और ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उसी स्थान पर पहुंचे जहां तेंदुआ दिखाई दिया। काफी तलाश करने के बाद भी तेंदुआ नहीं मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक कई दिन से तेंदुआ आस-पास के जंगल में दिखाई दे रहा है। कई बार बाइक सवार युवकों पर हमला करने की कोशिश कर चुका है। हमले में लोग बाल-बाल बच रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुए को पकड़ने की मांग करने के बाद भी वन विभाग अधिकारी पिंजरा लगाने को तैयार नहीं है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। अगर जरूरत पड़ी तो पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें