फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा : तेंदुए को बेहोश करके 32 घंटे बाद कुएं से निकाला, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ा

Wed, 06 Apr 2022 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)

सार

वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल ने बताया कि तेंदुए को कुएं से बाहर निकाल कर अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया है। परीक्षण के दौरान तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है।
विज्ञापन
बेहोश तेंदुआ... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंशीवाला मेहरपुर गांव के जंगल में वन विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह फिर से ट्रेंकुलाइजेशन गन शॉट देकर कुएं में गिरे तेंदुए को बेहोश किया और 32 घंटे बाद कुएं से निकाले गए तेंदुए को पिंजरे में बंद करके टाइगर रिजर्व अमानगढ़ में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली क्षेत्र वंशीवाला मेहरपुर गांव में किसान ओमपाल सिंह रविवार रात करीब 11 बजे अपने खेत से घर लौट रहा था। जैसे ही उसने रास्ते में टॉर्च जलाई तो रास्ते में खड़ा तेंदुआ अचानक आंखों पर टॉर्च की रोशनी पड़ने के बाद खेत में छलांग लगाकर कुएं में जा गिरा था। 

घर पहुंचे किसान ओमपाल ने मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और पूरे दिन टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम द्वारा तेंदुए को बेहोश कर बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। दो बार ट्रेंकुलाइजेशन गन शॉट लगने से भी तेंदुआ बेहोश नहीं हो पाया था। 
विज्ञापन


देर रात तक विफलता मिलने के बाद टीम ने कुएं को जाल से ढक दिया था और वन विभाग टीम तैनात कर दी गई थी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे टीम ने फिर से प्रयास करके तेंदुए को बेहोश कर दिया और कुएं से बाहर निकाल लिया।

वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल ने बताया कि तेंदुए को कुएं से बाहर निकाल कर अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया है। परीक्षण के दौरान तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें