फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेंदुए ने किया नीलगाय के बच्चे का शिकार, जंगल में मिले अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। तेंदुए ने नीलगाय के बच्चे का शिकार कर लिया। बृहस्पतिवार को जंगल में नीलगाय के बच्चे के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। कई दिन से गांव के जंगल में तेंदुआ देखे जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


दो दिन पहले क्षेत्र के गांव निवासी जगा नगला निवासी अमर सिंह अपनी बेटी मयंक के साथ बाइक से कैलसा की ओर जा रहे थे। उन्हें जंगल के पास तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके साथ ही तीन-चार दिन पहले गांव के ही किसान हेतराम सिंह, बलवीर सिंह और करतार सिंह ने भी खेतों की ओर जाते समय तेंदुआ दिखाई दिया था। अब बृहस्पतिवार सुबह गांव के जंगल में नीलगाय के बच्चे के अवशेष मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
माना जा रहा है कि तेंदुआ ने उसका शिकार किया है। तेंदुए की मौजूदगी के चलते किसान अब समूह बनाकर और हाथों में लाठी-डंडे लेकर खेतों की ओर जा रहे हैं। शाम ढलते ही जंगल और नहर के आसपास जाने में ग्रामीण डर रहे हैं। क्षेत्र में तेंदुआ का भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें