फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दीवार फांदकर नवोदय विद्यालय में घुसा तेंदुआ, वीडियो वायरल

Thu, 05 Dec 2024 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बनी है। अब तेंदुआ जवाहर नवोदय विद्यालय की पांच फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर आ गया। स्कूल स्टाफ के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वन विभाग की टीम ने माैके पर पहुंचकर जांच की। स्कूल में तेंदुआ घुसने की सूचना से ग्रामीणों में भी दहशत है।
विज्ञापन

यह मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा तगा के जंगल का है। जंगल के बीच जवाहर नवोदय विद्यालय है। इस विद्यालय की चहारदीवारी लगभग पांच फीट की है। मंगलवार रात दस बजे के करीब तेंदुआ दीवार फांदकर विद्यालय परिसर में घुस आया और टहल रहा था। इसी दौरान स्टाफ की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
स्कूल के अंदर तेंदुआ घुसने की जानकारी से अन्य स्टाफ व विद्यार्थी डरे हुए हैं। तेंदुए की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उन्होंने स्टाफ से सतर्क रहने को कहा। इससे पहले भी तेंदुआ कई बार विद्यालय के पास देखा जा चुका है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में तेंदुए का वीडियो देखा है। टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें