फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा : अभिलेखों की जांच व शारीरिक दक्षता परखने के लिए बनी समिति

Thu, 05 Dec 2024 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अब शैक्षिक अभिलेखों के परीक्षण के साथ ही शारीरिक दक्षता को परखने के लिए तारीखों का निर्धारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के आदेश के बाद डीएम ने समिति का गठन भी कर दिया है।
विज्ञापन

सिपाही भर्ती के लिए प्रदेश में अगस्त माह में पांच दिन परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसका 21 नवंबर को परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। परीक्षा परिणाम के बाद सफल अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों का परीक्षण एवं शारीरिक दक्षता को परखा जाना है। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के आदेश के बाद डीएम ने समिति के लिए डिप्टी कलक्टर पुष्कर नाथ चौधरी को अध्यक्ष, जिला विद्यालय निरीक्षक, एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार को सदस्य नामित किया है। वहीं सीओ स्तर के एक अधिकारी पुलिस अधीक्षक की ओर से नामित किए जाएंगे। एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव को प्रशासन ने नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें