फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव में नलकूप पर पानी पीते देखा गया तेंदुआ

Mon, 16 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तेंदुए की दस्तक से लोग दहशत में हैं। डर के मारे खेतों में जाने से कतराने लगे हैं। 
विज्ञापन

क्षेत्र के नया गांव निवासी मुकेश कुमार शनिवार की रात घर में सो रहे थे। इसी दौरान घेर में तेंदुआ आ गया। मुकेश के शोर मचाने पर ग्रामीण हथियारों से लैस होकर उधर को दौड़े। शोर मचने पर तेंदुआ फरार हो गया। रविवार की दोपहर के बाद इसी गांव निवासी सतवीर नलकूप से सिंचाई कर रहे थे। गन्ने के खेतों से निकला तेंदुआ पानी पीने आ गया। सतवीर के शोर मचाने पर गांव के लोग खेतों में पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचने से पूर्व ही तेंदुआ खेतों में गायब हो गया।

क्षेत्र में आए दिन तेंदुआ दिखने से किसानों में दहशत है। डर के मारे ग्रामीण खेतों में जाने से कतराने लगे हैं। वन क्षेत्राधिकारी एके सिंह ने बताया कि यह उनकी जानकारी में नहीं है। अब जानकारी मिली है। स्टाफ को भेज कर दिखवाएंगे। 
विज्ञापन



पिंजरे में बकरी का बच्चा बांधने के बाद भी नहीं आया तेंदुआ
अमरोहा/ नौगावां सादात(ब्यूरो)। तेंदुए की आए दिन की दस्तक से परेशान वन विभाग ने इसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के बाद बकरी का बच्चा भी बांध दिया है। काफी इंतजार के बाद भी तेंदुए के नहीं आने पर वन विभाग की टीम वापस लौट गई। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के जंगलों में तेंदुआ काफी समय से घूम रहा है। कई गांवों में दस्तक भी दे चुका है। जवाहर नवोदय विद्यालय बसेड़ा तगा के आसपास तो कई बार देखा गया।

इसके शावक भी लोगों ने देखे। अल्लीपुर व बिचपुरी गांव के बीच नहर में तेंदुए को ग्रामीणों ने कई दिन पूर्व घेर लिया था। तेंदुए की क्षेत्र में दस्तक से परेशान वन विभाग के अफसरों ने इसे पकड़ने के लिए कई दिन पहले जवाहर नवोदय विद्यालय के पास पिंजरा लगाया। रात में पिंजरे में बकरी के बच्चे को बांध दिया। ताकि, शिकार के लालच में आकर वह फंस जाए। आसपास में ग्रामीण छिप गए। वन विभाग के लोग ग्रामीणों के साथ तेंदुए का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन


काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी तेंदुआ नहीं आया। इसके बाद टीम और ग्रामीण लौट गए। वन क्षेत्र अधिकारी एके सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के पास पिंजरा लगाकर इसमें बकरी के बच्चे को बांध दिया गया था। लेकिन, तेंदुआ नहीं आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें