अमरोहा। कलक्ट्रेट पहुंचे लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने लेखपालों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने धनौरा तहसील के आठ लेखपालों का जनवरी माह का भुगतान कराने की मांग की है। कहा कि मानव पोर्टल शुरू होने पर लेखपालों द्वारा संपत्ति विवरण भर दिया जाएगा।
शुक्रवार को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सचिन यादव की अगुवाई में तमाम पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना तकनीकी सहायक का कार्य है। लेखपाल को केवल आवेदनों को सत्यापन करते है।
उन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए कृषि विभाग को निर्देश दिए जाने की मांग की है। लेखपालों ने फार्मर रजिस्ट्री की समस्या को दूर करने, फार्मर रजिस्ट्री करते समय पोर्टल पर 2023 की खतौनी में दर्ज किसानों के नाम आ रहे हैं। जिससे फार्मर रजिस्ट्री कराने में समस्या आ रही है। फार्मर रजिस्ट्री में भूमि सत्यापन अलावा कृषि विभाग कार्य करने के लिए लेखपालों दबाव न बनाए जाने की मांग की है। इस दौरान दीपक दिलवानिया, प्रशांत यादव, पंकज सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
-