फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कॉलेज में पढ़ाते समय प्रवक्ता को हार्टअटैक

Fri, 25 Jul 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

देहरा कादर बख्श गांव स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार दोपहर पढ़ाते समय प्रवक्ता सुशील कुमार त्यागी (52) को हार्टअटैक दिया गया। साथियों ने उनको सीपीआर दिया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।
मंडी धनौरा के गोलघर के पास रहने वाले सुशील कुमार त्यागी शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में संस्कृत के प्रवक्ता थे। वह 27 साल से कॉलेज में पढ़ा रहे थे। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी वह कॉलेज पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे वह कक्षा में पढ़ा रहे थे। इस बीच वह अचानक पीछे की ओर गिर गए। छात्रों ने इसकी सूचना प्रधानाचार्य को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी शिक्षकों ने उनको सीपीआर दिया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। उनको नगर के दो चिकित्सकों को दिखाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने हार्टअटैक से मौत होने की बात कही है। मौत की जानकारी मिलने पर साथी शिक्षक शोकाकुल हो गए। परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल आ गए थे। कॉलेज के प्रबंधक व जिला पंचायत सदस्य महाराज सिंह, प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें