फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली ने सात विकेट से जीता मैच

Fri, 07 Feb 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के मिनी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में चल रहे मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली और गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे टूर्नामेंट में एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब के प्रणव पंत ने 76 और मोनू शुक्ला ने 40 रनों का योगदान दिया। एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब की ओर से दीपेश और विकास ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली ने 23 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब के कामरान ने 70 और तेजस्वी ने 64 रनों का योगदान दिया। गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब की ओर से कुणाल और ऋषभ ने एक-एक विकेट लिए। मैच में एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने सात विकेट से जीत दर्ज की। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के लिए तेजस्वी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायर जमाल पाशा, आसिफ खान रहे जबकि स्कॉरिंग सैंडी गुप्ता ने की। मैच में कमेंटरी शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान रिजवान पाशा, इमरान पाशा, नजम अली, परवेज पाशा, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें