फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एसडीएम व नायब तहसीलदार के खिलाफ वकील लामबंद

Thu, 24 Jul 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की बैठक में वकीलों ने एसडीएम की कार्यशैली व नायब तहसीलदार के भ्रष्ट रवैये पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि तीन दिन में सुधार नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। बैठक में दाखिल खारिज की फीडिंग देर से होने पर भी नाराजगी जताई गई।
बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को बार कक्ष में बार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें वकीलों ने एसडीएम विभा श्रीवास्तव की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कहा कि एसडीएम वकीलों को सम्मान नहीं दे रही हैं। इस दौरान वकीलों ने नायब तहसीलदार धनौरा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में दाखिल खारिज की फीडिंग देर से होने पर नाराजगी जाहिर की गई। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि तीन दिन के भीतर सुधार नहीं हुआ तो हड़ताल कर दी जाएगी। उधर, एसडीएम ने कहा कि वह सभी को उचित सम्मान देती हैं। यदि किसी को शिकायत है तो बैठकर उसका समाधान किया जाएगा। बैठक मेें अध्यक्ष अवधेश त्यागी, असरपाल सिंह, संदीप गुप्ता, अली रफी, विवेक सिंह, आलोक भारती, मूलचंद त्यागी, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें