फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों पर लाठी चार्ज करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण: ओमकार

Wed, 22 Jul 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने मंगलवार को शहर में बैठक कर छात्रों की गूंज अभियान के तहत बृहस्पतिवार को हसनपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव सुखराज सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे हसनपुर के एक बैंक्वेट हाल में कार्यक्रम होगा। इसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम मुख्य अतिथि होंगे। राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवाल, पूर्व सांसद एवं पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रशीद अल्वी सहित कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।
बैठक में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए ओमकार कटारिया ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा के साथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष सचिन चौहान, पूर्व शहर अध्यक्ष फैज आलम रैनी, जिला महासचिव राजकुमार अरुण, शाहिद सिद्दीकी खेड़ी, मेराजुल जफर और मयंक कुमार गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें