फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न-ए-ईद को फीका न कर दे ट्रेनों की सुस्ती

Sat, 09 Jun 2018 01:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अगर आप जश्न-ए-ईद मनाने अपने घर जाने वाले हैं और पहले से ट्रेन का टिकट बुक करा रखा तो अपनी ट्रेन के समय को जरूर चेक कर ले। कहीं ऐसा न हो जाए आपकी ट्रेनें इतनी लेट आए की आप ईद की नमाज के बाद अपने घर पहुंचे। जी हां ये सच है, ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। अमरोहा से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें देरी से चल रही है। ये ट्रेनें पंद्रह से बीस घंटे की दूरी से चल रही है। ऐसे में जश्र-ए-ईद का रंग फीका न पड़ जाए।   
विज्ञापन

अमरोहा से गुजरने वाली शहीद एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का बुराहाल है। ट्रेनों में सीटें फुल है। यात्रियों ने ईद पर जाने के लिए पहले से टिकट बुक करा रखा है। लेकिन ये ट्रेनें देरी से चल रही है। सुबह की ट्रेन शाम को और शाम की ट्रेन सुबह आ रही है। रेलवे ने इन ट्रेनों के समय में सुधार के लिए इन्हें कैंसिल भी किया। मगर ट्रेनों की टाइमिंग में कोई सुधार नहीं आया है। अभी ये ट्रेनें देरी से चल रही है। जबकि अगले हफ्ते ईद मनाई जाएगी। ऐसे में पहले से टिकट बुक करा रखे यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी का डर सता रहा है। कहीं ऐसा न हो उनकी ट्रेन ईद नमाज के बाद पहुंचे। ट्रेनों के हफ्तेभर के आंकड़े कुछ यही हालत बयान कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें