फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छूटे विद्यार्थियों को अंतिम मौका, नौ और 10 को होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर दिया है। परिषद के निर्देशानुसार इन छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नौ और 10 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। यह निर्णय उन हजारों विद्यार्थियों के लिए राहत लेकर आया है, जो किसी कारणवश पहले परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन

परीक्षाएं पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। परीक्षा के संचालन के लिए परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा नियुक्त परीक्षक जिम्मेदारी निभाएंगे। जिन विद्यालयों के सभी परीक्षार्थी छूट गए हैं, उनकी परीक्षा उसी विद्यालय में आयोजित होगी। वहीं, अलग-अलग विद्यालयों के छूटे हुए छात्रों के लिए जनपद मुख्यालय पर निर्धारित केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज को विशेष परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वह संबंधित छात्रों को तुरंत परीक्षा की सूचना दें, ताकि कोई भी छात्र इस अवसर से वंचित न रह जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अंतिम मौका है और यदि इसके बाद भी कोई छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल नहीं होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी छात्र और संबंधित विद्यालय प्रशासन की होगी। परिषद के इस फैसले से उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है, जिनकी परीक्षा किसी कारण से छूट गई थी और अब वह अपना शैक्षणिक वर्ष बचा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें