फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मनमानी फीस के खिलाफ भाकियू चढूनी का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिले के प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों से किताब, कॉपी, एडमिशन फीस, बिल्डिंग फीस, स्कूल ड्रेस और ट्यूशन फीस मनमाने तरीके से वसूली का आरोप लगाया। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राहुल सिद्धू ने कहा कि इस प्रकार की शिकायतें संगठन द्वारा पहले भी कई बार उठाई जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और बीएसए कार्यालय के कुछ अधिकारी भी इस अनियमितता में शामिल नजर आ रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो संगठन 25 अप्रैल से बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नितिन चौधरी, मो. अनीस, प्रदेश उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह मौर्य, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू यादव, गजरौला ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, बाबू हसन, मो. अनवर, शुजात, नदीम, इकरार अहमद, फुरकान अली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें