फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जमीनों के दाम 30% तक बढ़ने के आसार, प्रस्तावित दरों की सूची जारी

Thu, 25 Sep 2025 04:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अगले माह से कृषि भूमि के साथ-साथ जिले में आवासीय व व्यावसायिक जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। प्रशासन ने नए सर्किल रेट की दरों को बढ़ाने कवायद शुरू कर दी है। 20 से 30 फीसदी तक जमीनों के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्तावित दरों पर 29 सितंबर तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नई दरों को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अलग-अलग क्षेत्रों में होने वाले विकास को देखते हुए निबंधन विभाग सर्किल रेट की दरों का निर्धारण करता है। आवासीय कॉलोनी के साथ-साथ ही इंडस्ट्रीयल विकास व लोकेशन और सड़कों की चौड़ाई के अनुसार सर्किल रेट की दरें निर्धारित होती हैं। पिछले दो सालों से लगातार सर्किल रेट की दरों में बदलाव किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई थी। शासन के निर्देश पर अब फिर से सर्किल रेट बढ़ाने की कवायद चल रही है। इसके लिए सर्वे का काम पूरा करने के बाद नई दरों का प्रस्ताव रखा गया है। सभी तहसीलों के रजिस्ट्रार द्वारा प्रस्तावित नई दरों की सूची जारी कर दी गई है। कृषि भूमि के लिए 15 से 20 व आवासीय व व्यवसायिक जमीन के लिए 20 से 30 फीसदी स्टांप शुल्क की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्तावित दरों पर आने वाली आपत्तियों के निस्तारण के बाद नई दरों को लागू कर दिया जाएगा।

सर्वे के बाद किया गया दरों का निर्धारण
सर्किल रेट की नई दरों को लागू करने के लिए पिछले कई माह से काम चल रहा था। इसके लिए सभी तहसीलों में सर्वे का कार्य कराया गया था। कहां कितनी विकास हुआ। कितना व्यवसायिक क्षेत्र बढ़ा और सड़कें कितनी चौड़ी हुई। इसको देखते हुए रेट तय किए गए। साथ ही शहरी क्षेत्रों से लगे एरिया के सर्किल रेट को दूसरे जिलों से मिलान करने के बाद तय किया गया है।
विज्ञापन




पिछले साल हुई थी सर्किल रेट में बढ़ोतरी

जिले में पिछले साल सर्किल रेट बढ़ाया गया था। उस समय 15 से 20 फीसदी दरों को बढ़ाया गया था। लेकिन इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। विकास के आधार पर दूसरे जिलों में कितना सर्किल रेट बढ़ाया गया इसी को देखते हुए सर्किल रेट की सूची तैयार की गई है।

यह हैं प्रस्तावित दरें
क्षेत्र - अकृषक भूमि की पुरानी व नई दर वाणिज्यक भूमि व पुरानी व नई दर
- बिजनौर रोड पर निशा पैलेस के बाद रोड के किनारे लकड़ा चौराहे तक 36000 - 46800 54000 -70200
- डबल फाटक से गफ्फार पैट्रोल पंप चौराहे तक 30000 - 39000 48000 - 62400

- वासुदेव मोड़ से बिजनौर रोड तक लेमन ड्रॉप मैरिज होम तक 25200- 32700 43200 - 56100
- गांधी मूर्ति तिराहे से आजाद रोड तक आंबेडकर पार्क, आजाद रोड से बेगम सराय कला व खुर्द होते हुए मेन बाजार तक
37200 - 48300 62500 - 81200
- आजाद रोड स्थित आंबेडकर पार्क से मंडी चौब चौराहे तक 44500 - 57800 74500 - 96800
- मंडी चौब चौराहे से मुरादाबादी गेट होते हुए ब्लॉक कार्यालय तक मंडी चौब चौराहे से स्टेट बैंक तिराहे तक
- 41000 - 53300 62500 - 81200
नोट: दरें प्रति वर्गमीटर में हैं।

-

जिले में सर्किल रेट की नई दरों को लागू किया जाना है। इसके लिए प्रस्तावित दरों की सूची जारी कर दी गई है। तहसीलों के रजिस्ट्रार कार्यालय पर सूची को देखा जा सकता है। प्रस्तावित सूची पर 29 सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। - गरिमा सिंह, एडीएम वित्त व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें