फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विद्यालय में 116 फर्जी आजीवन सदस्य बनाने और गबन के आरोप की जांच शुरू

Thu, 25 Sep 2025 04:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के एक एडेड कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डीआईओएस को पत्र भेजकर विद्यालय प्रबंधन समिति पर अनियमितताओं और सामान के गबन का आरोप लगाया है। डीआईओएस ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन

19 सितंबर को भाकियू इंडिया के पदाधिकारियों की बैठक कुटी दौलतपुर मंदिर पर हुई थी, जिसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिमाक सिंह, जिलाध्यक्ष लोकेश विधड़ी ने आदर्श इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया था कि बिना बैंक ड्राफ्ट के 116 फर्जी आजीवन सदस्य बनाए गए हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पूर्व प्रधानाचार्य ने विद्यालय को शासन द्वारा दिए गए 11 कंप्यूटर सेट, रोटरी क्लब आस्था द्वारा दिए गए 300 लोहे के फर्नीचर, एक जनरेटर, और मिड-डे-मील योजना के तहत दिए गए 500 गिलास और 500 थाल का गबन कर लिया है। मांग की गई कि फर्जी सदस्यों की सदस्यता रद्द की जाए, प्रबंधन समिति को भंग किया जाए और गबन किया गया सामान वापस विद्यालय में जमा कराया जाए। जिला जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच टीम का गठन किया है। जिसमें राजकीय हाईस्कूल खुंगावली के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार और राजकीय हाईस्कूल ढयौटी के प्रधानाध्यापक विजयपाल सिंह को शामिल किया गया है। जांच टीम को निर्देश दिया गया है कि वह आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करे, और जांच के दौरान संबंधित पक्षों का पक्ष भी सुना जाए। समिति को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट कार्यालय को सौंपने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें