फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकमा देकर ले गए 7.60 लाख 

Thu, 12 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
इसकी जानकारी पर पूर्व प्रधान के होश उड़ गए। सूचना पर सीओ सिटी, कोतवाल व क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और पीड़ितों से पूछताछ की और बैंक के सीसीटीवी  कैमरे खंगाले। पीड़ित प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



देहात थाना क्षेत्र के गांव कचिया हसनपुर निवासी पूर्व प्रधान प्रीतम सिंह पुत्र जागन सिंह, अपने साथी पूर्व प्रधान सतेंद्र सिंह पुत्र रोहताश सिंह निवासी पृथ्वीपुर सराय के साथ कार से तहेरे भाई के घर जा रहे थे। दोनों पार्टनर हैं और गाड़ी में 7.60 लाख रुपये से भरा थैला रखकर ले जा रहे हैं।

शहर के कल्याणपुरा चौराहे पर गाड़ी रुकवाकर सतेंद्र बेचे मैंथा के 10 हजार रुपये लेने के लिए एक कारोबारी के पास चला गया, जबकि पूर्व प्रधान उसमें बैठा रहा। शाम करीब साढ़े पांच बजे दो युवक कार के नजदीक आए। आरोप है कि, युवकों ने बोनट पर मोबिल फेंक दिया और कहा कि मोबिल टपक रहा है। गाड़ी  से उतरकर वह मोबिल देखने लगा। इसी दरम्यान उचक्के गाड़ी में रखी नगदी लेकर चंपत हो गए। वह वापस लौटकर आया और देखा तो नगदी से भरा थैला गायब था।
विज्ञापन


शोरगुल मचाने पर तमाम लोग जमा हो गए। पता चलते ही कोतवाल एसपी गौतम दलबल संग मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद सीओ सिटी शील कुमार व  क्राइम ब्रांच टीम भी आ गई। पीड़ित प्रधान से घटना के बारे में मालूमात की। कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिलहाल पीड़ितों से तहरीर उसने ले ली है।  एएसपी का कहना है कि, रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें