हसनपुर। मंडी समिति में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह चौहान ने कहा कि धान की फसल तैयार हो गई है लेकिन सभी सरकारी क्रय केंद्र चालू नहीं हुए है। वहीं, क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं का अभाव है।
पंचायत में किसानों ने कहा कि गन्ने की लागत को देखते हुए कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल दाम घोषित किया जाए। कई वर्षों से गन्ने का दाम नहीं बढ़या गया है जिससे किसानों में रोष है। 13 अक्तूबर को किसान नेता राकेश टिकैत गजरौला पंचायत में आ रहे हैं। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
विभिन्न मांगों को लेकर 17 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 25 अक्तूबर को होने वाली तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन चीनी मिल प्रांगण में किया जाएगा। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। कुंदरकी भूड़ धान क्रय केंद्र को चालू कराया जाए। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर, तहसील महासचिव संजीव बालियान, राजीव चौधरी, शीशपाल सिंह, रनवीर फौजी, राजीव चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, आनंदपाल सिंह, कुंवरपाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।