फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात घर का पिलर गिरने से मजदूर की मौत

Sun, 21 May 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
नौगावां सादात में मैरिज हाल का लिंटर और पिलर गिरने का बाद मलबा हटाती जेसीबी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निर्माण सामग्री में मानक को ताक पर रख कस्बे में पुरानी इमारत की मरम्मत कर बनाए जा रहे बारात घर के लिंटर का पिलर गिर जाने से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई तथा दूसरा घायल हो गया। पता लगते ही लोग उधर दौड़े।
विज्ञापन


दब रहे मजदूरों को निकालने में जुट गए। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के मंगाने पर जेसीबी से रास्ते में अवरोध बने मकान को ध्वस्त कर घटनास्थल तक पहुंची। दो घंटे की मेहनत के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया।

कस्बे में बारात घर बनाया जा रहा है। नगर पंचायत की इमारत में बनी पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत कर बारात घर का रूप दिया जा रहा है। लोगों के अनुसार इसमें निर्माण सामग्री के मानकों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य कई दिन से चल रहा है। शनिवार को अमरोहा के छेवड़ा मोहल्ला निवासी अमन और आकाश काम कर रहे थे। शाम 6.30 बजे बारात घर के लिंटर का पिलर भर भराकर गिर गया। 

काम कर रहे अमन और आकाश इसके नीचे दब गए। पिलर गिरने की खबर कुछ ही देर में पूरे कस्बे में फैल गई। सूचना पाकर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।

पिलर के नीचे दब रहे मजदूरों को निकालने का काम शुरू हो गया, मगर भारी भरकम पिलर हिला भी नहीं। जानकारी पाकर एसडीएम हर्षवर्धन श्रीवास्तव व सीओ सदर जितेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। जेसीबी मंगाई गई। दो घंटे की मशक्कत कर जेसीबी से पिलर के नीचे दब रहे मजदूरों को बाहर निकाला गया।

 एंबुलेंस से मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने आकाश (25) पुत्र सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। अमन की हालत सही बताई जा रही है। आकाश की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर विलाप सुनाई दे रहा था।
विज्ञापन


   

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें