देहात थाना पुलिस व स्वाट ने संदिग्ध हालत में घूम रहे बाइक सवार को गिरफ्तार कर 15 तमंचे बरामद किए। पकड़े गए आरोपी ने कबूल किया कि वह तमंचों को निकाय चुनावों में सप्लाई करता।
तमंचों संग पकड़ा गए आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। टीम की सराहना करते हुए पांच हजार के नगद पुरस्कार की घोषणा की।
शनिवार को एसपी संतोष कुमार मिश्र व एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस कार्यालय सभागार में खुलासा करते हुए कहा कि स्वाट टीम प्रभारी व देहात थानाध्यक्ष को आज 11.55 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कैलसा से डिडौली जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार युवक तमंचों को लेकर घूम रहा है। युवक शातिर अपराधी है।
तमंचों को निकाय चुनाव में खपाया जाना है। सूचना पर हरकत में आई स्वाट टीम व देहात थाना पुलिस ने बाइक सवार युवक को शिव मंदिर से 100 दूरी पर दबोच लिया। युवक से 14 तमंचे 315 बोर व एक 12 बोर का बरामद किया। इससे तमंचा व कारतूस भी बरामद किया।
तमंचों संग पकड़ा गया शातिर अपराधी संभल के नखासा थाना क्षेत्र के नीमखेड़ा बझेड़ा गांव निवासी इस्लाम तुर्क पुत्र इश्तकार है। एसपी व एएसपी ने बताया कि उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। टीम की सराहना करते हुए पांच हजार के नगद पुरस्कार की घोषणा की।