फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिडौली के मजदूर की ग्रेटर नोएडा में मौत, तीन साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्रेटर नोएडा मजदूरी करने गए डिडौली के मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। ईंटें बेच कर घर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्राली सवार मजदूरों को जेवर टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मारे गए मजदूर के तीन साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों शव को घर लाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। अन्य तीनों घायलों को नोएडा से लाकर मुरादाबाद में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली डिडौली क्षेत्र के अशरफपुर फैजगंज गांव निवासी शहजाद हुसैन का बेटा अरमान (30) रोजमर्रा की मजदूरी करता है। वह गांव के ही जाने आलम की ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली पर मजदूरी करने के लिए ग्रेटर नोएडा गया था। जाने आलम के साथ अरमान, नन्हे और बरखेड़ा राजपूत निवासी सुभाष कुमार भी गया था। सोमवार रात को चारों लोग ग्रेटर नोएडा के जेवर में ईंटें बेच कर घर लौट रहे थे। अभी उनकी ट्रैक्टर-ट्राली जेवर टोल प्लाजा के पास पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अरमान की मौके पर मौत हो गई। तीन साथी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें