फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का विकास भवन निरीक्षण, एआर कॉपरेटिव से स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी बुधवार को औचक निरीक्षण पर विकास भवन पहुंच गए। उनके वहां पहुंचने पर अफरातफरी मच गई। इधर-उधर घूम रहे लोग अपने दफ्तरों में घुस गए। इस दौरान अनुपस्थित रहे एआर कॉपरेटिव दीपक थरेजा से स्प्ष्टीकरण मांगा गया है। जो कर्मचारी गायब मिले हैं उनसे भी जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वहां श्रम विभाग, पंचायती राज विभाग, महिला कल्याण विभाग ,पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य विकास भवन के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें साफ सफाई पत्रावालियों का रखरखाव कूड़ा दान यथा स्थान पर रहना सहित अन्य व्यवस्थाओं को मौके पर जाकर परखा। संबंधित कार्यालय के प्रभारी अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शौचालयों की साफ-सफाई, पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए ताकि कार्यालयों पर कार्य के लिये ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले व्यक्तियों को परेशान न होना पड़े। अभिलेखों और पत्रावलियों का रख-रखाव, रजिस्टर मेन्टेन, लटकते तार, अलमारी के ऊपर समान न रखना, नियमित साफ-सफाई आदि का विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों के स्पष्टीकरण जारी करने के आदेश मुख्य विकास अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ल को दिये। कहा कि मुख्य विकास अधिकारी समय समय पर सभी कार्यालयों का निरीक्षण अवश्य करते रहें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें