फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जोया रोड के ओवरब्रिज से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोया रोड स्थित ओवरब्रिज से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मजदूर अमन खान (30) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान हो सकी। पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक अमन खान मूलरूप से औरंगाबाद खीरी के रहने वाला था। वर्तमान में परिजनों के साथ नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बीलनी गांव में रहता था। पुलिस के मुताबिक अमन खान कहीं बाहर नौकरी करता था। सोमवार की रात जोया में किसी सवारी से उतरकर नौगांवा सादात जा रहा था। जैसे ही वह अमरोहा जोया रोड स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी संदिग्ध हालात में अमन खान ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। मंगलवार को लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्होंने ओवरब्रिज के नीचे लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा।
सूचना मिलते ही अमरोहा नगर और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव देहात थानाक्षेत्र में पड़ा हुआ था, इसलिए वहां की पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान मृतक की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए हुई। पुलिस आत्महत्या मानते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें