फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही मां-बेटी के कानों से कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। बदमाशों ने बरामदे में सो रही मां-बेटी के कानों से कुंडल लूट लिए। साथ ही एक मोबाइल भी लेकर फरार हो गए। मां-बेटी के शोर मचाने पर अन्य परिजनों की आंख खुल गईं। लेकिन इससे पहले बदमाश भाग निकले। पीड़ित परिवार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के शरीफपुर गांव में मनोज कुमार का परिवार रहता है। गुरुवार की शाम उनकी सास शीला देवी भी घर आई हुई थीं। देर रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर बरामदे में सोए थे। आरोप है कि करीब तीन बजे बदमाश दीवार फांद कर उनके घर में घुस आए। आहट पर मनोज की पत्नी सविता देवी की आंख खुल गई। तभी बदमाशों ने सविता का मुंह दबा कर कब्जे में ले लिया और कानों से कुंडल लूट लिए। जबकि पांस में सो रही सविता की मां शीला देवी के कान से भी कुंडल खींच लिए। वहीं घर में रखे एक मोबाइल को उठाकर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
बदमाशों के जाने पर मां-बेटी ने शोर मचाया तो अन्य परिजनों की भी आंख खुल गईं। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं सके। सूचना मिलते ही डॉयल-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़ित मनोज कुमार ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें