फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वीनू माकंड़ ट्रॉफी के लिए यूपी अंडर-19 टीम में चुने गए कृष्णा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुकमणी क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी कृष्णा यादव का वीनू माकंड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। तहसील बिलारी के गांव सिंडौरा निवासी कृष्णा के चयन से परिवार, ग्रामीणों और क्रिकेट जगत में खुशी है।
विज्ञापन

जिला खेल संघ के सचिव एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने चयन की जानकारी देते हुए कृष्णा को बधाई दी। कृष्णा एकेडमी में कोच मोहम्मद हसीन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच ने बताया कि कृष्णा बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं और लगातार अभ्यास व मेहनत से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
कृष्णा इससे पहले 2023-24 में अंडर-14 और 2025-26 में अंडर-16 उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब अंडर-19 टीम में चयन के बाद उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिला है। पिता कुंवर मुनेंद्र सिंह यादव समेत परिजनों को बधाइयां मिल रही हैं। रुकमणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक सिद्धार्थ मलिक ने भी कृष्णा को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें