फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किवा रॉयल्स ने 40 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
हसनपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में 197 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे पर्व चौहान को सम्म? - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के सरदार बेगम मेमोरियल डिग्री कॉलेज के मैदान पर चल रहे हसनपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग-3 के तीसरे दिन किवा रॉयल्स की टीम ने 40 रनों से रोमांचक मुकाबले में डेयरडेविल्स की टीम को हरा दिया। इस दौरान अनस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। साथ ही विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को हुए पहले मुकाबले में अफसर डेयर डेविल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी किवा रॉयल्स की टीम 185 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें रिजवान कुरेशी ने 37 और राहुल ने 37 रन बनाए। अफसर डेयर डेविल्स के आकिब खान ने 4 ओवर में 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफसर डेयर डेविल्स 128 रनों पर ही ढेर हो गई। किवा रॉयल्स ने 40 रनों से मैच जीत लिया। गेंदबाज अनस ने 3 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट प्राप्त किए। इस दौरान मैन ऑफ द मैच अनस रहे।
दूसरा मुकाबला वीएस नाइट राइडर्स व प्राइमस सुपर किंग्स के बीच खेला गया। नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 248 रन बनाए। पर्व चौहान ने 81 बॉल में 197 रन बनाए। वह मैन ऑफ द मैच रहे। यहां शहजाद खान, दानिश खान कोच मोहम्मद अली, डॉक्टर अफसर अली, शारिक चौधरी, राशिद अली, तारिक अंसारी, फरमान हसन, हाफिज अमान खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें