फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने ट्रेन से कटकर जान दी

Fri, 04 Aug 2023 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोर ने ट्रेन के आगे कूदकर कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके से मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने सूचना कर परिजनों को बुला लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी पंकज 17 साल पुत्र रामरतन धनौरा की शेरपुर चुंगी पर एक मिस्त्री के पास काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह काम पर आने से पहले उसकी अपने पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक ग्रामीण ने बताया कि पिता ने उसे डांट दिया। पंकज वहां से अपने काम पर आ गया। लेकिन उसके मन में क्षोभ बना रहा। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि ग्राम कमालपुर व मौहम्मदपुर पटटी के बीच रेल ट्रैक पर किसी युवक का शव पड़ा हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गजरौला से नजीबाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर पंकज ने खुदकुशी की है। घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुच गए। पंकज के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें