फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने घर से निकाला, आहत युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद पिता ने अपने बहू और बेटे को घर से निकाल दिया। इस बात से आहत बेटे ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के चांदनगर गांव की है। इंस्पेक्टर शरद मलिक के अनुसार यहां पर किसान पीतम सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा उमेश (30) गांव के अड्डे पर हलवाई की दुकान पर काम करता है। बताते हैं कि उमेश और अन्य परिजनों के बीच घरेलू बंटवारे को लेकर विवाद चलता रहता था। शुक्रवार की रात को भी परिवार के लोगों में कहासुनी हो गई थी। तभी उमेश को उसकी पत्नी समेत घर से निकाल दिया गया था। रात भर दंपती घर से बाहर पड़ोसियों के पास रहा। शनिवार की सुबह लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया। लेकिन घरेलू विवाद के चलते उमेश ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि उमेश और परिवार के अन्य सदस्यों के घरेलू बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच उसकी अपनी पत्नी के कहासुनी हो गई थी। जिसके वजह से उमेश ने ट्रेन के कटकर खुदकुशी कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें