फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा में कैद मतपेटियां, आठ बजे से मतगणना आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उपचुनाव के बाद सोमवार (आज) को ब्लाक मुख्यालयों में मतगणना होगी। शाम तक चार ग्राम प्रधान और 177 सदस्यों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। ब्लाक स्तर पर दो-दो टेबल लगाई गई हैं। इसमें एक पर ग्राम प्रधान और दूसरी पर सदस्यों के वोटों की गिनती होगी। स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को हथियारों से लैस पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा में रखा गया है। वोटों की गिनती के दौरान कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि शनिवार को चार ग्राम पंचायत और 177 सदस्य पद के लिए 78 बूथों पर मतदान हुआ था। पांचों ब्लाकक्षेत्रों में 34, 377 मतदाता थे। उपचुनाव के लिए जिले भर में 77 फीसद मतदान हुआ। अमरोहा की फूलपुर अदलपुर ग्राम पंचायत में 87.32 प्रतिशत, गजरौला के रहदरा ग्राम पंचायत में 85.025 प्रतिशत, रहरा के खनोरा ग्राम पंचायत में 78.66 और हसनपुर की दमगढी ग्राम पंचायत में 77.13 फीसद मतदान हुआ था। देर शाम पोलिंग पार्टियों द्वारा मतपेटियों को ब्लाक मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया था। मतपेटियों की सुरक्षा में हथियारों से लैस पुलिस कर्मी मुस्तैद हैं। पांचों ब्लाकक्षेत्रों में मतगणना सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक जारी रहेगी। पांचों ब्लाकों मेें दस टेबल और 15 टीमें लगाई गई है। हरके ब्लाक पर दो-दो टेबल लगाई जाएंगी। इसमें एक टेबल पर ग्राम प्रधान और दूसरी पर सदस्य पद के पर्चों की गिनती की जाएगी। मतगणना स्थल पर एक पार्टी रिजर्व रखी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें