फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे बाजार मुरादाबाद के पशु व्यापारी का अपहरण

Sat, 27 Aug 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
 मुरादाबाद के छजलैट के पशु व्यापारी को गुरुवार को दोपहर में बोलेरो सवार बदमाशों अगवा कर लिया। वह बाजार में पशुओं को खरीद करने आया था। व्यापारी के साथ आए उसके साथी पहले तो इसी  मुुगालते में रहे कि बोलेरो सवार सादे वेश में पुलिसकर्मी हैं, मगर पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई तो परिजनों ने तलाश  शुरू कर दी। अपहरण की बात सामने आने पर परिजन सदमे  में हैं। थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


छजलैट थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव निवासी मुनव्वर पशु व्यापारी है। वह गुरुवार को अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कोठी खिदमतपुर गांव में लगने वाले पशु बाजार में पशुओं की खरीद करने आया था। बताते हैं कि दोपहर के समय सफेद  रंग की बोलेरो पशु बाजार में पहुंची। बोलेरो में चार युवक सवार थे। 

बोलेरो सवार युवकों ने पशु व्यापारी मुनव्वर को जबरन खींच कर बोलेरो में बिठा लिया और आराम से निकल गए। इस दौरान साथी व्यापारी बचाव के लिए आगे बड़े भी थे लेकिन उनके कदम ये सोच कर पीछे हट गए कि कहीं सादा वर्दी में पुलिस कर्मी तो नहीं हैं। मगर पुलिस से जानकारी की तो पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की। 
विज्ञापन


इस पर परिजन और साथी व्यापारी मुनव्वर के अपहरण की आशंका जता रहे हैं। दिनदहाड़े बाजार से पशु व्यापारी के अपहरण से हड़कंप मच गया। पुलिस पशु व्यापारी को ढूंढने में जुट गई। परिजनों ने सभी रिश्तेदारी और संबंधियों में जानकारी कर ली पर पता नहीं चला है। एसओ ऋषि कुमार ने बताया कि मामले की जांच की भजा रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें