फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शाॅटपुट में खुशी व प्रियांश रहे अव्वल

विज्ञापन
जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में चल रही अंतर-महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ में हिस्सा ल
विज्ञापन
अमरोहा। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद की प्रथम अंतर-महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिस्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागियों को मेडल, पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

महिला वर्ग शाॅटपुट में खुशी पहले, मनस्वी दूसरे व चंचल चौहान तीसरे, डिस्कस थ्रो में नैंसी पहले, शगुन बांगा दूसरे, शिवि चौधरी तीसरे, लंबी कूद में हिमांशी चौधरी पहले, भूमि मलिक ने दूसरा, प्रियांशी तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग के शाॅटपुट में प्रियांश पहले, प्रीतकुमार दूसरे, सुजल तीसरे, जैवलिन थ्रो में कुलदीप सिंह पहले, मनदीप दूसरे, गुरवेंद्र सिंह तीसरे, डिस्कस थ्रो में पुलकित चौधरी पहले, हार्दिक दूसरे, प्रियांश तीसरे, लंबी कूद में अर्पित चौधरी पहले, तनिष्क पंवार दूसरे, मयंक गिरि तीसरे स्थान पर रहे।
क्रीड़ा प्रभारी प्रोफेसर अनिल रायपुरिया ने बताया कि सोमवार को महाविद्यालय के कैलसा रोड स्थित परिसर और मालीखेड़ा स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला व पुरुष वर्ग की 20 किमी. वाॅक, पांच किमी., 800 मी., 200 मी. दौड़, 110 मी. हर्डल दौड(पुरुष), 100 मी. हर्डल दौड़ (महिला) तथा ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, हैमर थ्रो आदि प्रतियोगिता आयोजित की गईं।
विज्ञापन

सह प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि आज यानि मंगलवार को पुरुष एवं महिला वर्ग की हाफ मैराथन, 400मी. दौड़, 400 मी. बाधा दौड़, 4 गुणा 100 मी. रिले, 4 गुणा 400 मी. रिले दौड़ आदि प्रतिस्पर्धाएं तथा पुरस्कार वितरण व समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की अंतर-महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय में 21 से 23 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस एथलेटिक्स मीट में मुरादाबाद मंडल के विभिन्न महाविद्यालयों की 50 टीमें भाग ले रही हैं। महिला व पुरुष वर्ग की दौड़, मैराथन, भाला फेंक, शाॅटपुट, डिस्कस थ्रो आदि कुल 22 प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं। सकारात्मक प्रतिस्पर्धा आगे बढ़ने की सर्वोत्तम प्रेरणा होती है। इस एथलेटिक्स मीट के माध्यम से गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद से संबद्ध महाविद्यालयों में बेहतर खेल का प्रतिस्पर्धी वातावरण तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें