सीनियर वर्ग में भागवती मैमोरियल इंटर कॉलेज की टीम विजेता और ग्रामोदय इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में भागवती मैमोरियल इंटर कॉलेज खुर्तिया की टीम ने बाजी मारी जबकि ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी की टीम दूसरे व राजकीय इंटर कॉलेज बांसका कला की टीम तीसरे स्थान पर रही। सब जूनियर वर्ग में भी खुर्तिया की टीम ने खिताब अपने नाम किया। शिव पार्वती इंटर कॉलेज दड़ियाल की टीम उपविजेता रही। निर्णायक की भूमिका अनुज कुमार व रेफरी की भूमिका जितेंद्र कुमार ने निभाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार, नितेश, केपी गुर्जर, सक्षम त्यागी मौजूद रहे।
भारोत्तन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
अमरोहा। जनता इंटर कॉलेज मूढ़ाखेड़ा में 69वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तन प्रतियोगिता अंडर-17, 19 बालक-बालिका वर्ग में आयोजित की गई।
56 किग्रा भारवर्ग में अनमोल पहले, हर्षदीप दूसरे, अयान तीसरे, 60 किग्रा भारवर्ग में सत्यम पहले, प्रणव सिंह दूसरे, 65 किग्रा भारवर्ग में सार्थक पहले, इस्मित गिल दूसरे, अभिनय तीसरे, 71 किग्रा भारवर्ग में सक्षम पहले, दक्ष दूसरे, आकाश तीसरे, 53 किग्रा भारवर्ग में कसक पहले, पल्लवी दूसरे, राधिका तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में मोहित चौधरी, सर्वेश सिंह, करन सिंह, गौरव सिंह, प्रफुल्ल दीक्षित, शाने आलम, उपेंद्र सिंह आदि रहे। विजेता खिलाड़ियों को प्रबंध समिति के सदस्यों एवं प्रधानाचार्य ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।